अमित वालिया बने श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। समाजसेवी और कई सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े अमित वालिया को श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के प्रमुख दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि धार्मिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भागीदारी कर रहे अमित वालिया उत्तराखंड में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान दे रहे हैंं। सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था को देखते हुए उन्हें न्यास का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। उनके राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त होने से श्री कृष्ण जन्मभूमि के संघर्ष को बल नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री अमित वालिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिलेगा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ युवा वर्ग को जागरूक करते हुए संगठन को मजबूत करने मे योगदान करेंगे। संत समाज के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण जन्मभूमि की प्राप्ति को लेकर संघर्ष में अग्रिम भूमिका निभाएंगे।



