गांव लुहारी में विशाल कुश्ती दंगल के साथ श्रद्धांजलि समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ
कुश्ती हमारा पुस्तैनी खेल: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
उत्तर प्रदेश। स्वर्गीय चौ. बीरसैन सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल कुश्ती दंगल का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने किया एवं समापन सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने किया। इस अवसर पर चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि लुहारी गांव के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी देशभर में अपनी पहचान बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती हैं।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय चौ. बीरसैन सिंह का जीवन समाज सेवा, भाईचारे और खेल भावना का प्रेरक उदाहरण रहा है।ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ते हैं। सामूहिक कुश्ती प्रतियोगिता समिति, लुहारी के निवेदक डा. संजीव आर्य एवं डा. अशोक कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, ग्रामीणों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
[banner id="7349"]



