उत्तर प्रदेश

सोफिया इंटरनेशनल स्कूल ने दिखाया भव्य “परिवर्तन”

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

नागल। क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में “परिवर्तन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ लोकसेवा आयोग उत्तराखंड के चेयरमैन प्रहलाद चौधरी, वरिष्ट चिकित्सक डॉ. नरेश नौसरान, समाजसेवी चौधरी शेरसिंह व स्कूल डायरेक्टर कोणार्क चौधरी द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ. नरेश नौसरान ने अपना अनुभव साझा करते हुए सभी से मन लगाकर पढ़ाई करने और आगामी भविष्य में उच्च पद पर आसीन होकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही।

कार्यक्रम में कक्षा नौ के छात्र छात्राओं द्वारा प्लास्टिक से मानव व जीव जंतुओ में होने वाले दुष्प्रभाव पर सांस्कृतिक प्रोग्राम करते हुए सभी से प्लास्टिक व कचरे को खुले में न डालने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा माता पिता के द्वारा बच्चों के प्रति किए समर्पण को उकेरा गया और पेड़ तथा जल बचाने के साथ ही बच्चों द्वारा माता पिता का सम्मान करने और वृद्ध अवस्था में उनकी अधिक देखभाल करने तथा उन्हें वृद्धाश्रम में न भेजने की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। भारत देश की विभिन्न राज्यों की भाषाई संस्कृति और पहचान से अवगत कराते हुए देश की एकता, अखंडता व भाईचारे से अवगत कराया और देशभक्ति के संगम से देशप्रेम की भावना भरी। कार्यक्रम में उमड़ी छात्र छात्राओं, अभिभावकों व गणमान्यों की भीड़ प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाती नजर आई।

कार्यक्रम पश्चात स्कूल प्रबंधन द्वारा धमाकेदार आतिशबाजी कर आसमान को रंग बिरंगा कर दिया। प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने स्कूल के पांच साल के सफर पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने की बात कही। डायरेक्टर कोणार्क चौधरी ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए सभी से सहयोग की कामना की। इस दौरान राजबीर चौधरी, राजसिंह, कर्णसिंह, राजेश सिंह, भाकियू संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष अमर त्यागी, डॉ. अनुज चौधरी, शिवांशु, केशव अग्रवाल, अजय, सौरभ, अभिषेक, दलजीत, प्रदीप, रोहित, स्कूल की सहनिदेशक सोफिया चौधरी, डॉ. आकांक्षा चौधरी, अर्पिता विजन, किरण, स्वाति, पूनम, रजनी, वैशाली, सुनीता, वंदना, निधि, शगुन, हेमा, पारुल, मीनाक्षी, गरिमा, उर्वशी, शिवानी, पूजा व सोनिया समेत स्कूल का समस्त स्टाफ सहित विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button