उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री बनने पर मदन कौशिक का दीवान ज्वेलर्स किया भव्य स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित दीवाना ज्वेलर्स पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों और व्यापारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि मदन कौशिक के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। समारोह में युवाओं और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मदन कौशिक का वर्जन:
इस मौके पर मदन कौशिक ने दीवाना ज्वेलर्स परिवार और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अतुल त्यागी स्वामी ने कहा कि मदन कौशिक का कैबिनेट मंत्री बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से हरिद्वार को विकास की नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री बनने के बाद क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर अतुल त्यागी स्वामी, विशाल सिम्बल, नितिन त्यागी, मनोज चतुर्वेदी, सद्दाम राजपूत, सौरभ चौहान, आदित्य श्रीवास्तव और जॉली नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button