उत्तराखंड

स्मैक समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने एक स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.40 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के नशा तस्करी और बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में लकसर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीम ने बृहष्पतिवार को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गुलशन पुत्र पालू निवासी ग्राम निरंजनपुर लकसर को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई अजय कुमार, हेडकांस्टेबल रविन्द्र कुमार नागर, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button