उत्तराखंड

प्रत्येक व्यक्ति को भगवान का भजन करना चाहिए: पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री दरिद्र भंजन महादेव मंदिर कनखल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन की कथा का श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान का भजन करना चाहिए। भगवान का भजन करने से ही यश, कीर्ति, मान प्रतिष्ठा बढ़ती है और भगवान किसी न किसी रूप में अपने भक्त की रक्षा करते हैं। ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भक्ति में अपार शक्ति है। जीवन में अनेक संकट आते हैं। कष्टों का सामना करते हुए जो भक्ति मार्ग पर चलता है। भगवान स्वयं उसके कष्टों का निवारण करते हैं। गजेंद्र मोक्ष कथा का श्रवण कराते हुए शास्त्री ने बताया भगवान पशुओं पर भी कृपा करते हैं। सरोवर में जल क्रीड़ा कर रहे गजराज का पैर मगरमच्छ ने पकड़ लिया।

गजराज ने भगवान नारायण का स्मरण किया तो भगवान नारायण ने स्वयं आकर उसे मुक्त कराया और वैकुंठ में स्थान दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान सरिता गुप्ता, अजय गुप्ता, कुसुम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सीमा गुप्ता, सोमेश गुप्ता, कोमल गुप्ता, विजय गुप्ता, कामनी गुप्ता, विकाश गुप्ता, रुचि गुप्ता, रिंकू गुप्ता, डीके गुप्ता, रितेश गुप्ता, नीरज शर्मा, विमल गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, सत्यम, शिवाय, चिराग, कार्तिक, आरवी, माधव, अनिया, पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री, पंडित रमेशचंद्र गोनियाल, पंडित राजेंद्र पोखरियाल, पंडित नीरज कोठारी, उमाशंकर पांडे आदि ने भागवत पूजन किया।

Related Articles

Back to top button