चोरी की दो बाइक समेत तीन दबोचे

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 2 मोटरसाईकिल बरामद की गयी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया है। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए एसएसपी ने थाना स्तर पर टीमों का गठन कर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बृहष्पतिवार की रात थाना सिडकुल पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आईएमसी चौक के पास पुलिस टीम ने एक बाइक पर आ रहे तीन लोगों को रूकने का इशारा किया तो बाइक चला रहे व्यक्ति ने वापस पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को वहीं दबोच लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जितिन पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम रेतोशिया थाना पिशामा जनपद सीतापुर, दीपक सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना निवासी ग्राम धर्माखेड़ा कोतवाली मैगल गंजखीरी जनपद लखीमपुर व सचिन पुत्र पंकज गुप्ता निवासी यादव मोहल्ला निकट शिव मंदिर मैगल गंजखीरी थाना मैगल गंजखीरी जनपद लखीमपुर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद बताया। मोटरसाइकिल के संबंध मे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक अन्य बाइक बरामद की गयी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई विकास, एसएसआई देवेंद्र चौहान, हेडकांस्टेबल कुलदीप बगासी, कांस्टेबल मनीष कुमार व हरि सिंह शामिल रहे।



