उत्तराखंड

निर्मल अखाड़े में धूमधाम से मनायी गयी बैशाखी

बैशाखी पर गंगा स्नान से मिलती है पापों से मुक्ति: श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में बैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़े में स्थित गुरूद्वारे में गुरूवाणी का पाठ, शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद संगत को भोग प्रसाद वितरित किया गया। संगत को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने बैशाखी की बधाई दी और कहा कि बैशाखी सनातन संस्कृति का प्रमुख पर्व है। बैशाखी के अवसर पर ही गुरू गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी और हरमिन्दर सिंह साहिब सरोवर की महत्ता प्रकट हुई थी। उन्होंने कहा कि बैशाशी पर गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि श्रद्धालु भक्तों के साथ संत समाज द्वारा भी बैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आश्रमों, मठ, मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बैशाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। हरिद्वार की पावन धरती पर संत महापुरूषों का सानिध्य व गंगा स्नान का अवसर सौभाग्य से मिलता है। सभी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान महंत खेम सिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत रंजय सिंह, संत जरनैल सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत बीर सिंह, संत विष्णु सिंह, संत जसकरण सिंह, महंत मनवीर सिंह, महंत गज्जन सिंह, महंत हरि सिंह, महंत गोपाल सिंह, महंत वीर सिंह, बाबा अंकित सिंह, समाजसेवी अतुल शर्मा आदि संत व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button