धार्मिक अनुष्ठान से होती है विश्व में शांति: स्वामी कृष्ण प्रेम
धर्म के मार्ग पर चलने वालों की सदा विजय होती है: स्वामी चितप्रकाश

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। अखिल भारतीय संत समिति मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष स्वामी कृष्ण प्रेम महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से विश्व में शांति का वातावरण बनता है। स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में चारधाम यात्रा करने आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी कृष्ण प्रेम महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा है। बद्रीनाथ धाम में भगवान विष्णु और केदारनाथ धाम में भगवान शिव साक्षात विराजमान हैं। भगवान शिव की जटाओं से निकली गंगा पूरे देश में अमृत वर्षा कर रही है। स्वामी चितप्रकाश महाराज ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वालों की सदा विजय होती है।

उत्तरांखड में स्थित ब्रदीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा करने से व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार चारधाम यात्रा अवश्य करनी चाहिए। स्वामी कृष्ण प्रेम महाराज एवं स्वामी चितप्रकाश महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का नष्ट करने की साजिश चल रही है। देश में जिस प्रकार हिंदू देवी देवताओं का उपहास उड़ाया जा रहा है। भारत के सभी संत महापुरूषों को एक मंच पर आकर सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश कर रही विदेशी ताकतों को मूंहतोड़ जवाब देना होगा। ताकि दोबारा सनातन धर्म विरोधी ताकतें उभर ना सकें। राजेश नैथानी ने बताया कि गुरूदेव के सानिध्य में हरिद्वार कुंभ मेले में शिविर का आयोजन कर सनातन धर्म के प्रति किए जा रहे दुष्प्रचार के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।



