पुलिस द्वारा 04 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल पुत्र महेन्द्र निवासी लखनौती, विशाल उर्फ विपिन पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम धतौली, अजय कुमार पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम दतौली सुल्तानपुर तथा अंकित पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम ताहरपुर शामिल हैं। इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पूर्व से मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम तथा अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



