उत्तर प्रदेश

चौधरी चरण सिंह किसानों की आत्मा है: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। रालोद खेल प्रकोष्ठ द्वारा हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि आज हम किसानों के महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे है। केवल श्रद्धांजलि देने से हम चौधरी साहब के सपनों को साकार नहीं कर सकते।

उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्शों पर चलना पड़ेगा। चौधरी साहब के विचारों को जन जन तक पहुंचाना पड़ेगा। उनकी नीतियां अपनानी होंगी। तभी हम ग्रामीण भारत, विकसित भारत, शसक्त भारत बना सकते है। इस दौरान जाट सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, योगेश प्रताप सिंह, राजदीप ढाका, अरविंद मुखिया, ब्रह्मपाल पूनिया, आरिफ मलिक, निकेत मलिक, उसंदर शर्मा, कमल सोनकर, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button