उत्तराखंड

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व झुमके लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। पथरीथाना क्षेत्र के गांव कटारपुर में 7 जुलाई की देर रात घर में घुसकर एक महिला से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म और झुमके लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा, चाकू, वारदात में इस्तेमाल बाइक, टूटा मोबाइल और लूटे हुए झुमके बरामद किए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 7 जुलाई की रात को वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर पर थी। इसी दौरान चार युवक घर में घुस आए। एक युवक पहले से कूलर के पीछे छिपा था। आरोपियों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया और कानों के झुमके लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा दोनों ने कटारपुर की वारदात को कबूला उनके द्वारा दी गई।

जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवम 24वर्ष पुत्र गम्भीर, शेखर 22वर्ष पुत्र चंदकिराम, अरुण 23वर्ष पुत्र दलिप, समस्त निवासीगण ग्राम दुर्गागढ, थाना पथरी विकास 25वर्ष पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम महाखडी, थाना सयाणा, जनपद बुलंदशहर, यूपी बताया आरोपियों की निशानदेही पर अवैध तमंचा, एक अवैध चाकू, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लूटे गए झुमके, व एक टूटा मोबाइल और बैटरी, बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया 7 जुलाई की रात कटारपुर में हुई वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, बाइक और लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button