उत्तराखंड

बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का डीजीएम कार्यालय पर धरना, अधिकारियों से तीखी नोकझोंक के बाद मामला शांत

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

रुड़की। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर की अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था तथा विद्युत अधिकारियों की कथित तानाशाही को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बोट क्लब स्थित डीजीएम कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि नगर एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है तथा उपभोक्ताओं के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाया जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग आम उपभोक्ताओं को बिजली देने की बजाय उद्योगों को बिजली सप्लाई कर रहा है तथा जनता का आर्थिक शोषण कर रहा है, बिजली की दरें लगातार बढ़ाई जा रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि अधिशासी अभियंता खुद को जनता और जनप्रतिनिधियों से ऊपर समझते हैं तथा किसी का फोन उठाना भी उचित नहीं समझते। इस दौरान धरना दे रहे कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।

बाद में बातचीत के दौरान जब अधिशासी अभियंता के व्यवहार को लेकर बात बढ़ी तो कांग्रेसी भड़क गए और मौके पर ही उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। घंटे भर तक चली बहस और प्रदर्शन के बाद पुलिस की मौजूदगी में अधिक्षण अभियंता तथा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। बढ़ते दबाव के पश्चात अधिशासी अभियंता ने क्षमा मांगी, जिस पर मामला शांत हो गया। इस दौरान धरना पर बैठे कांग्रेसियों ने अधिक्षण अभियंता को उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया तथा नगर में अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाने और जबरन स्मार्ट मीटर न लगाने तथा बड़ी विद्युत दरों की बात रखी, जिस पर अधिक्षण अभियंता इंजीनियर विवेक राजपूत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नगर में किसी प्रकार की घोषित कटौती नहीं की जा रही है, बल्कि कई स्थानों पर रखरखाव के लिए शटडाउन लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग मीटर लगवाना चाहते हैं वे स्मार्ट मीटर लगवाएं, साथ ही यदि कहीं बिजली चोरी की जा रही हो तो विभाग को सूचित करें, जिस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।विद्युत अधिकारियों के आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त हो गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विकास त्यागी, वैभव सैनी, पूर्व पार्षद संजय उर्फ गुड्डू, परवेज अहमद, प्रधान गौरव कुमार, नीरज सैनी, मेलाराम प्रजापति, पार्षद फजलूर्रहमान, नवीन कुमार जैन, मुनफैत अली, लवी त्यागी, वीना आनन्द, यासमीन खान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button