मैकनरो कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रा. लि. में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
सोहन लाल (संवाददाता)
हरिद्वार। मैकनरो कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रा. लि. द्वारा भूमानंद जीवन रक्षक ब्लड सेंटर के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर कंपनी के 100 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा के इस महान कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम में कंपनी की ओर से एचआर श्री प्रदीप कुमार, फैक्ट्री मैनेजर श्री के.के. अग्रवाल, श्री भूपेन्द्र यादव, श्री कुलभूषण वर्मा, श्री मनोज, श्री अरुण, श्री वीरेन्द्र एवं श्री राहुल त्यागी उपस्थित रहे। वहीं कंपनी के क्लाइंट पार्टनर टीडीएस प्लेसमेंट एंड सर्विसेज प्रा. लि. की ओर से श्री सुशील कुलियाल, श्री सागर ठाकुर एवं श्री दीपक चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने में सहायक होता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाज सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिविर के सफल आयोजन के लिए कंपनी प्रबंधन एवं भूमानंद जीवन रक्षक ब्लड सेंटर की टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।



