उत्तराखंड

चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। आर्य नगर ज्वालापुर निवासी योगी राजनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा रेल चौकी प्रभारी एसआई सुमित पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लालपुल नहर पटरी के पास से चोरी की गयी काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़कों पीयूष पुत्र रतन निवासी शान्ति कुुंज गेट न.2 के सामने व शुभम पुत्र खेमचंद निवासी रानी गली भूपतवाला सहित एक नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व तीनों ने राजीव नगर कालोनी से मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस टीम में कांस्टेबल अर्जुन चौहान व रविंद्र चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button