उत्तराखंड

हरेला पर्व पर जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर, रोशनाबाद में फलदार अमरूद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर, विद्यालय, कार्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button