उत्तराखंड

रोटरी क्लब रूड़की मिडटाउन ने नवजात शिशुओं के परिवारों को वितरित की बेबी किट्स

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। रोटरी क्लब रूड़की मिडटाउन ने अपनी सामाजिक सेवा परियोजना ‘खिलता बचपन’ के तहत सेंट जोसफ्स हॉस्पिटल, जादूगर रोड, रूड़की में नवजात शिशुओं के परिवारों को करीब 70 न्यू बॉर्न बेबी किट्स वितरित कीं। इस सेवा कार्य का उद्देश्य नवजात शिशुओं की प्रारंभिक देखभाल में सहयोग प्रदान करना तथा जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि परियोजना के अगले चरण में सोमवार को सिविल अस्पताल, रूड़की में भी करीब 70 न्यू बॉर्न बेबी किट्स वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब रूड़की मिडटाउन समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सेवा और जनकल्याण के कार्य लगातार करता आ रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में क्लब के चार्टर सदस्य एवं पूर्व न्यायाधीश रोटेरियन भ्रम सिंह वर्मा, परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. संजीव गर्ग, रोटेरियन डॉ. मधुरिमा, डॉ. संगीता गर्ग, नेहा सिंह, रोटेरियन पंकज गुप्ता, डॉ. विकास त्यागी, डॉ. केनथ सैमुअल, राजेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, अक्षरा सिंह, राम अग्रवाल, सुमित अग्रवाल एवं विभोर खन्ना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी का ध्येय “दूसरों की भलाई” की भावना के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुंचाना है और क्लब इसी उद्देश्य के साथ जनहित के कार्य निरंतर करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button