उत्तराखंड

आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न, 125 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के तत्वावधान में भेल स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित आशिहारा जिला कराटे चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवडेल स्कूल भेल एवं जगजीतपुर के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी, प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, पुनीत श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, हिमानी शर्मा, ऋषिकेश की पार्षद तनु तवरिया, शिहान पंकज कुमार साहनी तथा आशिहारा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्तराखंड चीफ शिहान अमित कुमार चौधरी ने बताया कि चैंपियनशिप में जनपद हरिद्वार के लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के संचालन में रेफरी निहाल शर्मा, हर्षित कुमार पाली, कुलश्रेष्ठ, गौरव सैनी, श्रेयसी भारद्वाज, लक्ष्य वर्धन, मनीष, नदीम, कलीम अहमद, यश पाठक, प्रणेश मौर्य, अनुराग ठाकुर एवं अभिराज सोनीवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन समारोह में स्पोर्ट्स टीचर राहुल चंद्रे, प्रीति राठी एवं रजत यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिहान अमित कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोच और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि बौद्धिक क्षमताओं का भी विकास करते हैं।

कराटे मिक्स मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के साथ शरीर को फिट रखने का प्रभावी माध्यम है। विशेष रूप से बालिकाओं के लिए कराटे का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे आत्मरक्षा में सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई भी दी गई।

Related Articles

Back to top button