उत्तराखंड

भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन समारोह एवं प्रांतीय कार्यशाला संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा रहे मुख्य अतिथि, आगामी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। भारत विकास परिषद के अधिष्ठापन समारोह एवं प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा रहे, जबकि अध्यक्षता परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंघल ने की। कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा परिषद के उद्देश्यों और सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय दायित्वधारी एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सत्येंद्र मित्तल तथा निशा अग्रवाल ने हरिद्वार की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य ललित चंद्र पांडेय, रश्मि चौहान, राजीव गोयल, प्रीति अग्रवाल, रत्नेश गौतम, योगेश मित्तल एवं नीता मित्तल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शाखा संरक्षिका एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य कमला जोशी ने शाखा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं से प्रांतीय नेतृत्व को अवगत कराया। इस दौरान शाखा सदस्य मीनाक्षी अग्रवाल, प्रीतिशिखा शर्मा, शिवानी गौर, मीनाक्षी शर्मा, प्रेम चावला, रेखा अग्रवाल, सुनीता जोशी, राजेश्वरी बहुगुणा, ममता कंसल, पूनम सिंह, भावना गुप्ता, एकता मल्हान, विजेता शर्मा, किशन शर्मा, बृजेश कंसल, सरोज चौहान, आदित्य उपाध्याय, सुनीता धीमान, गीतांजलि खुराना, नेहा सती, प्रवेश गुप्ता, सुधा तिवारी, मधु उपाध्याय, जनक सहगल एवं चारू पूजा कौशिक सहित नए सदस्यों ने परिषद की सदस्यता की शपथ ग्रहण की। समारोह में परिषद के सेवा, संस्कार एवं संगठन विस्तार के संकल्प को दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button