फूलगढ़ जंगल नाबालिग रेप कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता को बहला फुसलाकर जंगल ले जाने का है आरोप

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। फूलगढ़ जंगल नाबालिग रेप कांड में थाना पथरी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर नाबालिगा को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

12 जुलाई की रात फूलगढ़ के जंगल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व उसके मित्र के साथ मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर जंगल लाने वाले सुल्तानपुर लकसर निवासी तनवीर पुत्र मसकूर व 2 नाबालिगों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि संरक्षण में लिया गया एक नाबालिग आरोपी एक वर्ष से पीड़ित नाबालिगा के संपर्क में था। पुलिस टीम में एसआई शाहिदा परवीन, हेडकांस्टेबल नारायण राणा, कांस्टेबल मुकेश चौहान, दीपक चौधरी, नारायण सिंह व राकेश नेगी शामिल रहे।



