उत्तराखंड
कांवड़ मेले से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 प्रतिष्ठानों की जांच, 9 को नोटिस

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग ने बहादराबाद, धनौरी, भूपतवाला, भगवानपुर, गागलहेड़ी और रुड़की क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। तीन टीमों ने कुल 43 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की, जिनमें 9 प्रतिष्ठानों पर फूड लाइसेंस नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए गए।

विभाग ने दही, दूध, तेल, सरसों का तेल, चॉकलेट और बेवरेज सहित 6 खाद्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों को स्वच्छता बनाए रखने, रेट सूची प्रदर्शित करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। विभाग ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




