उत्तर प्रदेश

जनकपुरी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग की आशंका में सात लोगों को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नेमचंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के आधार पर सात आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सागर, दीपक, साहिल, युवराज चाना, राघव ढींगरा, खुशधीर और अजय राणा शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button