उत्तर प्रदेश

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तगण 1.अंकुश कालड़ा पुत्र अनिल कालड़ा निवासी D-14 नुमाईश कैम्प निकट गुरुद्वारा थाना कोतवाली सहारनपुर को सम्बन्धित वाद सं0- 1343/25 धारा- 125 (3)सी0आर0पी0सी0/ 144(3) बी0एन0एस0एस चालानी थाना सदर बाजार(माननीय न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज सहारनपुर) नियत दिनांक 20.07.26 में व 2.सचिन पुत्र राजेन्द्र निवासी गढी मलूक थाना कोतवाली नगर सहारनपुर को सम्बन्धित वाद सं0- 1604/24 धारा- 381/411 भादवि चालानी थाना कोतवाली नगर चालानी (माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय सहारनपुर) कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button