शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच ने समाधान दिवस में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
देवबंद। शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच ने समाधान दिवस में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। पवित्र सावन माह में शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के संस्थापक/ प्रदेशध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह के नेतृत्व में सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आज समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में मंच सदस्यों ने मांग की कि कांवड़ यात्रा मार्ग को तुरंत गड्ढों से मुक्त कराया जाए, मंडी साईं धाम से मानकी शिव मंदिर तक प्रकाश की व्यवस्था की जाए, एसडीएम कोर्ट से सराय मालियान अंडर पास तक अतिक्रमण हटवाया जाए, कांवड मार्ग से शराब, अंडा, मीट की दुकानों को बंद कराया जाए, फ्लाईओवर पर टूटे हुए पाइपों को बदलवाया जाए ताकि बरसात का गंदा पानी कांवडियों एवं आम लोगों के ऊपर न गिरे, कांवड मार्गों पर नियमित साफ-सफाई कराई जाए, यात्रा मार्ग पर बिजली के ढीले तारों को ठीक कराया जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए।



