उत्तराखंड

मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। पार्वती शिल्पकार समिति रजिस्टर्ड, हरिद्वार की ओर से 26 अगस्त को महान समाजसेवी एवं जननेता मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र धीमान के निवास स्थान पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र धीमान ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के जीवन एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और समाजसेवा आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना आवश्यक है।

समिति भविष्य में भी महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि के माध्यम से उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में समिति के सम्मानित सदस्य प्रेमलाल शाह, नरेंद्र सिंह, विकास जावाड़ी, नंदराम, नरेंद्र, संजय सिंह, दलजीत सिंह एवं आनंद सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button