उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. संतोष चौहान का महिला कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान का ज्वालापुर के अहबाबनगर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पुष्पा जोशी ने की, जबकि संचालन ग्रेस कश्यप ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत और सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को हमेशा सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच कहां तक पहुंची, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कार्यक्रम संयोजक शाहजहां मुमताज और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और महिलाओं को आरक्षण देने की आवाज भी कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाई थी। उन्होंने सरकार पर युवाओं और महिलाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चियां भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है। कार्यक्रम में ममता सिंह, विजय जोड़ी, सुमन अग्रवाल, यास्मीन, शब्बो परवीन, इसराना, अजरा यास्मीन, सायरा बानो, जाहिरा बेगम, जैनब, नाज़िया खातून, निशा, महमूदा, इशरत जहां, मैना, फरजाना, संजीता, नसीमा, हुस्नजहां, समीना, मेहरुन्निसा, सकीना, अजरा आसमीन, रानी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button