उत्तराखंड

ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले रुड़की के होनहार बच्चों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने ऋषिकेश में आयोजित ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे रुड़की नगर के दो दर्जन से अधिक होनहार बच्चों का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रुड़की के बच्चों द्वारा कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतना नगरवासियों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर रुड़की का मान बढ़ाया है। उन्होंने पदक विजेता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये प्रतिभावान बच्चे आगे चलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नगर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर कोच विपिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button