उत्तराखंड

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के सचिव महंत अग्रदास ने की मुखिया महंत रघुमुनि को श्रीमहंत बनाए जाने की मांग

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के सचिव महंत अग्रदास ने मुखिया महंत रघुमुनि को अखाड़े का श्रीमहंत नियुक्त करने की मांग की है। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स प्रयागराज को दिए प्रार्थना पत्र में महंत अग्रदास ने ने कहा है कि अखाड़े के श्री महंत महेश्वरदास महाराज द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद श्रीमहंत का पद रिक्त चल रहा है। मुखिया महंत रघुमुनि अखाड़े के वरिष्ठतम मुखिया महंत हैं। इसलिए वरिष्ठताक्रम के अनुसार मुखिया महंत रघुमुनि को अखाड़े का श्रीमहंत नियुक्ति किया जाए।

महंत अग्रदास का पत्र प्राप्त होने के बाद सहायक रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने मुखिया महंत रघुमुनि, दुर्गादास व अद्धैतानंद को 15 दिन के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करने और न्यायालय के आदेशों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी मुखिया महंत रघुमुनि ने दी है। अखाड़े के संतों का कहना है कि यदि 15 दिन में अन्य मुखिया महंतों द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया तो वरिष्ठताक्रम के अनुसार मुखिया महंत रघुमुनि ही अखाड़े के अगले श्रीमहंत होंगे।

Related Articles

Back to top button