ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में भी उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। दोनों लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान अम्बरीश पुत्र मायाराम तथा मायारा पुत्र सुग्गन, दोनों निवासी रेलवे कॉलोनी, हरिद्वार, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वाद संख्या 811/2024 में धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और कांस्टेबल आनंद शामिल रहे।



