उत्तराखंड

हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ, 21 वरिष्ठ संपादक सम्मानित

प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता आज भी कायम : महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई का प्रांतीय अधिवेशन, वरिष्ठ संपादक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी रविवार को प्रेस क्लब सभागार, देवपुरा में आयोजित हुई। अध्यक्षता महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता कायम है और अखबार समाज का आईना हैं। मुख्य अतिथि हरिद्वार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पत्रकार जोखिम उठाकर सच्चाई समाज के सामने लाते हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि बदलते दौर में भी लोगों का अखबार के प्रति भरोसा कायम है।

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह गांधी, श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने भी विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने छोटे समाचार पत्रों को लोकतंत्र की रीढ़ बताया। कार्यक्रम में ब्रजेंद्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, रामचंद्र कनौजिया, शैलेंद्र सिंह, राधेश्याम विद्याकुल, कुमकुम शर्मा, निशा शर्मा, काशीराम सैनी, अवधेश शिवपुरी, डॉ. प्रदीप जोशी, शिव कुमार शर्मा, श्रवण अरोड़ा, जयपाल सिंह, राजीव तुम्बड़िया, नरेश दीवान शैली, ओम गौतम फक्कड़, राजेश शर्मा, अविक्षित रमन, प्रवीण झा और दया जोशी सहित 21 वरिष्ठ संपादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मिश्रा, केंद्रीय महामंत्री विनोद वाजपेयी, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य अर्पणा शुक्ला, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, संयोजक ललितेन्द्र नाथ व बालकृष्ण शास्त्री तथा प्रदेश महामंत्री राजकमल गोयल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, अनिरुद्ध भाटी, संजय रावल, रविन्द्र सिंह, प्रतिभा वर्मा, मुकेश वर्मा, प्रदीप गर्ग, संजय संतोषी, सूर्यकांत बेलवाल, केके त्रिपाठी, शैलेन्द्र गोदियाल, मेहताब आलम, संजय आर्य, अमित कुमार, त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सुभाष कपिल, मुदित अग्रवाल, राज कुमार, अश्वनी अरोड़ा, राहुल वर्मा, अरुण कुमार, दिगम्बर उपाध्याय, जीत सिंह पैन्यूली, बीडी शर्मा, छाबड़ा, शशि शर्मा, बालेश बावलिया, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, दीपक नौटियाल, श्रवण झा, विकास चौहान, आनन्द गोस्वामी, रामेश्वर, देवेंद्र जौहरी, अशोक कुमार, सुरेंद्र शर्मा, रत्नमणि डोभाल, रजत चौहान, परमजीत राणा और सुमित यशकल्याण सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व संपादक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button