उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का उद्घाटन

कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी: मदन कौशिक

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान द्वारा युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे संस्थान विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है और शील इंस्टिट्यूट इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि आज के तकनीकी युग में कंप्यूटर शिक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक हो गई है। छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने में शील इंस्टिट्यूट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, व्यापारी नेता राजीव पाराशर, मृदुल कौशिक, क्षेत्रीय पार्षद विवेक भूषण विक्की तथा एससी आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने शील इंस्टिट्यूट के निदेशक विभास सिन्हा को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संस्थान की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में गायक गोपाल भटनागर ने मधुर संगीत के साथ गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रवीण तिवारी, हिमांशु माहेश्वरी, गौरव सेठी, गगन शर्मा, रजत शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button