उत्तराखंड

सहज, सरल और कर्मठ संत हैं बाबा हठयोगी: स्वामी प्रबोधानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी को संत समाज द्वारा बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने बधाई देते हुए कहा कि बाबा हठयोगी सहज, सरल और कर्मठ संत हैं। सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उनके श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल का अध्यक्ष बनने से सनातन धर्म संस्कृति को मजबूती मिलेगी। गो गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा कि बाबा हठयोगी प्रखर संत ओर संत समाज के प्रेरणास्रोत हैं।

महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिग्गज संत हैं और सभी मंचों पर सनातन का पक्ष मजबूती से रखते हैं। अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। महंत खेम सिंह, महंत विष्णु दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, महंत राज गिरी, स्वामी सहजानंद पुरी, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी आदियोगी, महंत गोविंद दास ने भी बाबा हठयोगी को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button