पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भव्य आरती में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित राजकुमार कौशिक, पंडित रोहित शास्त्री एवं पंडित केशव कौशिक ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता का गुणगान किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सच्चे मन से मां के दरबार में आने वाले भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव सत्येंद्र पाल, सोनी रोड, उमा अग्रवाल, मोनिका, संजय कक्कड़, सुमित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



