जन्मदिन पर नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित
इंजीनियर चैरब जैन ने जन्मदिन पर जनसेवा का दिया संदेश, जरूरतमंदों की मदद का आह्वान

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
रुड़की। वरिष्ठ समाजसेवी, युवा भाजपा नेता एवं फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन के जन्मदिन पर साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर इंजीनियर चैरब जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस प्रयास की सराहना की। नेत्र जांच शिविर के माध्यम से लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, जबकि रक्तदान शिविर के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल की गई।

इस अवसर पर इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। यदि किसी प्रयास से जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलती है या किसी मरीज की जान बचाने में मदद मिलती है, तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में नितिन गोयल, पंकज नंदा, गौरव मेहंदीरत्ता, हरिमोहन गुप्ता, वीरेंद्र जैन, अरविंद गुप्ता, रीना नैथानी, अनिरुद्ध गुप्ता, मनीष पांडेय, केके गौतम, महिपाल गिरी, रिंकू बत्रा, गौरव शर्मा, राहुल बंसल, सुभाष सरीन, दीपक पांडेय, अमन गुप्ता, अमोल अग्रवाल, निर्देश सैनी, समाजसेविका रश्मि चौधरी, सुजल कौशिक, आशीष पाल, सागर गौतम, कुशाग्र गर्ग, सरस्वती रावत और आकर्षित शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं पत्रकार मौजूद रहे।



