उत्तराखंड

शक्ति स्वरूपा और जगत की पालनहार हैं मां काली: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। नवरात्रों में श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी उमड़ रही है। छठे नवरात्र पर दर्शन पूजन के लिए आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मां काली शक्ति स्वरूपा और जगत की पालनहार है। मां काली की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा और पूज्यनीय बताया गया है। नवरात्र नारी शक्ति के वंदन का पर्व है। नवरात्रों में मां भगवती की साधना और आराधना के साथ मातृशक्ति को सम्मान देने और देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में साक्षात विराजमान श्री मां दक्षिण काली भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

नवरात्रों में जो भक्त प्रतिदिन मां दक्षिण काली के दर्शन करते हैं। उनके जीवन में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आता और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि नवरात्रों में पूर्ण विधि विधान से की गयी मां भगवती की आराधना से सहस्त्र गुणा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि श्रद्धालु भक्तों को मां दक्षिण काली के दर्शन के साथ गुरूदेव का सानिध्य व आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button