श्री महंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज ने राकेश वालिया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज ने जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष राकेश वालिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राकेश वालिया सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। मां मनसा देवी की कृपा उन पर हमेशा बनी रहे और वे जीवन में निरंतर उन्नति करते हुए समाज एवं जनसेवा के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। उन्होंने राकेश वालिया के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए जन्मदिन की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि जन्मदिन जीवन में नए संकल्पों और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि राकेश वालिया के जीवन में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और सफलता बनी रहे।



