अमेरिकी यूनिवर्सिटी ने आचार्य रजनीश शास्त्री को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित
इमरान देशभक्त ने फूलमाला, पटका और गुलदस्ता भेंट कर किया अभिनंदन

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
रुड़की। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर नगर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। इस सम्मान को उनके ज्ञान, ज्योतिष के क्षेत्र में योगदान और उपलब्धियों के लिए गौरवपूर्ण बताया गया। उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के प्रचार सचिव इमरान देशभक्त ने ज्योतिष सदन स्थित आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज के कार्यालय पहुंचकर फूलमाला, पटका और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर इमरान देशभक्त ने कहा कि आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज को मिला यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आचार्य जी ज्योतिष के क्षेत्र में अपने ज्ञान और योगदान से देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं। उनके कार्यों की सराहना विदेशों में भी हो रही है। उन्होंने कहा कि आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज एक महान धर्माचार्य होने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं। वे हर धर्म और जाति के लोगों का आदर एवं सम्मान करते हैं। उनकी यह उपलब्धि समाज के सभी वर्गों के लिए गर्व का विषय है।



