उत्तराखंड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में यूकेडी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

उत्तराखंड की जनता की भावनाओं की अनदेखी का आरोप, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ऋषिकुल चौक पर दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति के फैसले पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष गोकुल रावत ने कहा कि केंद्र सरकार को उत्तराखंड की जनता की भावनाओं और जनआक्रोश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम की नियुक्ति को लेकर प्रदेश में नाराजगी है। उत्तराखंड क्रांति दल जनता के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई जारी रखेगा। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जिला संगठन महामंत्री मोहित चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दल इस नियुक्ति के विरोध में निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष गोकुल रावत, महानगर अध्यक्ष सागर प्रजापति, जिला संगठन महामंत्री मोहित चौहान, जिला महामंत्री रवि जैन, केंद्रीय व्यापार मंडल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जसवंत बिष्ट, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी, युवा मोर्चे से योगी, कल्पेश पांडे, शिवम, उदित भारद्वाज, गौरव रस्तोगी और नंदकिशोर सहित यूकेडी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि प्रदेश की जनता के हितों, सम्मान और अधिकारों से जुड़े इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button