उत्तराखंड
ब्रह्मात्म भवन की संस्थापिका मुन्नी चौहान की 13वीं पर दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनोजानंद की माता के निधन पर पत्रकारों, अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने जताया शोक

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित ब्रह्मात्म भवन की संस्थापिका श्रीमती मुन्नी चौहान की 13वीं एवं श्रद्धांजलि सभा आश्रम में संपन्न हुई। इस दौरान उनके पुत्र मनोज कुमार मनोजानंद की रस्म पगड़ी की गई। श्रीमती मुन्नी चौहान के आकस्मिक निधन से परिवार, परिचितों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। श्रीमती मुन्नी चौहान, जिला सूचना कार्यालय में तैनात गीता राजपूत तथा वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद की माता थीं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।




