कुंभकर्ण को नींद से जगाने से लेकर वध तक का सजीव मंचन
श्रीराम के बाणों से धराशायी हुआ लंका का महाबली, दर्शकों ने लगाए जयकारे

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। गोपाल नगर, नुमाईश कैम्प में सुपर क्लब (रजि०) के तत्वावधान में आयोजित 33वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में कुंभकर्ण जागरण एवं वध लीला का मनोहारी प्रभावशाली मंचन किया गया। शंकर सौदाई के सशक्त निर्देशन मे सजी रामलीला मे कलाकारों ने अपने अभिनय, संवादों और युद्ध के दृश्यों से रामलीला पंडाल में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामसेना के हाथों लंका की सेना को लगातार मिल रही पराजय से व्याकुल रावण ने अपने महाबली भाई कुंभकर्ण को गहरी निद्रा से जगवाया। नींद से जागने के बाद कुंभकर्ण को जब युद्ध की परिस्थितियों का पता चला तो वह श्रीराम की सेना से युद्ध करने के लिए रणभूमि की ओर चल पड़ा। विशालकाय कुंभकर्ण के युद्धभूमि में पहुंचते ही भयंकर युद्ध आरंभ हो गया। उसने अपनी शक्ति से रामसेना में खलबली मचा दी, लेकिन अंततः भगवान श्रीराम ने अपने बाणों से उसका वध कर दिया। कुंभकर्ण के धराशायी होते ही लंका में शोक छा गया, जबकि रामदल में जयकारे गूंज उठे। इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि अहंकार, अधर्म और अन्याय चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः सत्य और धर्म के सामने उन्हें पराजित होना पड़ता है।

इस अवसर पर सुपर क्लब के पदाधिकारी, रामलीला के कलाकार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रभु राम के रूप मे कुशाग्र नैब, लक्ष्मण के रूप मे अक्षय सूरी, हनुमान के रूप मे अनुभव कत्याल एवं विभीषण के रूप मे अमन कालड़ा ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर किया। रावण के रूप मे नितिन खुराना, कुम्भकर्ण के रूप मे विपिन टुटेजा एवं. मेघनाथ के रूप मे मन्नी सूरी ने अपनी काला प्रतिभा से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंगद के रूप मे वंश एवं कुम्भ कर्ण को जगाने गए हास्य कलाकार जंग बहादुर जंगी,प्रमुख दरबारी तेजस कालड़ा, सुजल सूरी, तरुण (गुरिल्ला के रूप मे), साज खुराना, संकल्प चावला ने भरपूर मनोरंजन किया और कुम्भकर्ण के लिये खाने पीने की सामग्री उपलब्ध कराई।लीला का स्साक्त संचालन अनिल रसवंत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व भाजपा सांसद एवं भाजपा नेता राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कहा कि प्रभु राम का स्मरण करने से जो मानव को ऊर्जा मिलती हैं वो रचनात्मकता का संचार करती हैं। जक्लब की और से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।क्लब अध्यक्ष राकेश सुरी, ईश पुजानी, कर्ण सिंह मैगी, विक्की आहूजा, दीपक गगनेजा, गगन नागपाल, पंकज मिड्ढा ने लीला को व्यवस्थित बनाने मे अमूल्य ययोगान दिया।



