उत्तर प्रदेश

जनकपुरी पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जिला अस्पताल के पीछे पानी के पंप के पास से पकड़ा गया आरोपी, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और वांछित, वारंटी एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना जनकपुरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सारिक पुत्र मतलूब हसन, निवासी फूल वाली गली, तकिया मोहल्ला, खानआलमपुरा, थाना जनकपुरी, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसे जिला अस्पताल के पीछे वाले रास्ते पर पानी के पंप के पास से पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जनकपुरी में मुकदमा अपराध संख्या 265/26, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button