कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया भागीरथ महोत्सव मेला-2026 का शुभारंभ
महाआरती में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की सहभागिता

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महोत्सव के दौरान आयोजित भव्य महाआरती में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने मां दुर्गा की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के अध्यक्ष मनोज यादव और उनकी टीम भी सपरिवार महाआरती में शामिल हुई। इस दौरान पूरा मेला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों ने अन्य अतिथियों का भी पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में विकास तिवारी, तरुण अय्यर, कैलाश भंडारी, पंकज चौहान, लज्जा राम अत्री, अंशुल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा कुंज भसीन, प्रवीण वरदिया, राम ललित, अमित वालिया, शिवनारायण शर्मा, नवनीत, धनंजय यादव, हिमांशु सैनी, रामचंद्र यादव, आशीष शुक्ला, संतोष साहू, विमल कुशवाहा, रणवीर, विनोद चौहान, हरिकेश विश्वकर्मा, अंशुल गुरव, राकेश रोशन, पवन राठौर, विकास कुचेरिया, रविंद्र यादव, रविंद्र उछोली और विनोद शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सजा मेला
समिति अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयोजक संतोष साहू ने बताया कि हरिद्वार के बच्चों और स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराया गया है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में मां दुर्गा की प्रतिमा, धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गरबा नृत्य, झूले और विभिन्न प्रकार की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। समिति के सचिव परमाल सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। समिति का उद्देश्य मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और परिवारों के लिए आनंददायक बनाना है। भागीरथ महोत्सव मेला क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक उत्साह, मनोरंजन और सामाजिक मेल-मिलाप का केंद्र बना हुआ है।




