पत्रकार संदीप कुमार ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद
सनातन संस्कृति के संरक्षण और धर्मसेवा के कार्यों की सराहना की

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। पत्रकार संदीप कुमार ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। संदीप कुमार ने डॉ. रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्षता, सत्यता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की महान परंपराओं, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सद्भाव से जुड़ी सकारात्मक खबरों को समाज तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

पत्रकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में जागरूकता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने संदीप कुमार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी। वहीं, संदीप कुमार ने महाराजश्री का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद को अपने लिए प्रेरणादायक बताया।



