उत्तराखंड

मंगलौर देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

पूर्व मेयर गौरव गोयल सहित भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

रुड़की। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मंगलौर स्थित देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां की पूजा कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने भी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में नवरात्र का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। मां दुर्गा की आराधना श्रद्धालुओं में आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है

सच्चे मन से मां की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना पूर्ण होती है। इस मौके पर पंडित आकाशदीप, मनीष कुमार, सचिन सबरवाल, मूलचंद गर्ग, प्रियम गर्ग, अस्वती चौधरी, अंकित गुप्ता, लवकुश, पिंकी गुप्ता, दिव्या तायल, उमेश बंसल, मयंक बंसल, तरुण सिंघल, आदेश सिंघल, रजनी शर्मा, मधुर शर्मा, ऋषिपाल, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button