उत्तराखंड

21 अक्टूबर से शुरू होगा हरिद्वार में वृहद स्वच्छता अभियान

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर 35 नोडल अधिकारी नामित, गंगा घाटों की सफाई पर रहेगा विशेष जोर

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभियान के संचालन और निगरानी के लिए 35 क्षेत्रों एवं विभागों के नोडल अधिकारी नामित किए हैं। अभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों, गंगा घाटों, धार्मिक स्थलों, सड़कों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, औद्योगिक परिसरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, संत समाज, व्यापारिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन सफाई अभियान की सूचना जीपीएस लोकेशन सहित उपलब्ध कराने तथा सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 8273371714 निर्धारित किया गया है।

विजयदशमी पर हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर चला सफाई अभियान, नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम ने की सफाई। श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील। विजयदशमी के अवसर पर आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत नगर निगम ने हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में घाटों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान में नगर निगम की टीम के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया। श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। नगर निगम ने आमजन और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं तथा गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि कुंभ-2027 के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button