उत्तर प्रदेश

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद

सहारनपुर के खुब्बनपुर निर्माणाधीन बाईपास से पकड़े गए दोनों आरोपी, चोरी के मुकदमे में वांछित थे अभियुक्त

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। जनपद में वाहन चोरी, नकबजनी और अन्य चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में तथा थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खुब्बनपुर स्थित निर्माणाधीन बाईपास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुस्तकीम पुत्र जिन्दा हसन और समीर पुत्र शहजाद, दोनों निवासी ग्राम तेलीपुरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP11BZ5203 बरामद की।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सलमान पुत्र मेहरदीन निवासी ग्राम पानसर, थाना बेहट, सहारनपुर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 526/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button