उत्तराखंड

लालकुर्ती में रावण-हनुमान संवाद की लीला का मंचन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल

पूर्व मेयर गौरव गोयल और भाजपा नेता सचिन पंवार ने कहा- अहंकार का अंत निश्चित, सदैव सत्य और धर्म की होती है विजय

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

रुड़की। भगवान वाल्मीकि रामलीला कमेटी की ओर से लालकुर्ती में रावण-हनुमान संवाद की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल ने फीता काटकर किया। लीला के दौरान अहंकार में डूबे रावण और हनुमान जी के बीच संवाद एवं युद्ध के दृश्य का मंचन किया गया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि अहंकार का सदैव नाश होता है और अधर्म व बुराई कभी स्थायी नहीं रहते। उन्होंने कहा कि सभी को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि खानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन पंवार गोवर्धनपुर ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

साथ ही युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है तथा अंततः सत्य, धर्म और अच्छाई की ही विजय होती है। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रवि पंवार, प्रबंधक देवेंद्र कुमार, सचिव विनोद गुजराल और कोषाध्यक्ष सूरज कांगड़े सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंदर कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button