उत्तराखंड

निरंजनी अखाड़े के संतों ने स्वामिनारायण आश्रम में किया गोला पूजन

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के अवसर पर निरंजनी अखाड़े के संतों ने भूपतवाला स्थित श्री स्वामिनारायण आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री महाराज के सानिध्य में आश्रम में गोला पूजन किया। कथाव्यास स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने सभी संतों और महंतों का स्वागत किया। स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री ने कहा कि गोला पूजन अखाड़ों की प्राचीन परंपरा है। महत्वपूर्ण अवसरों पर अखाड़ों की जमात संतों को भस्मी से तैयार किया गया गोला सौंपती है। जिसका विधि विधान से पूजन करने के उपरांत पूजा स्थल में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर संतों द्वारा गोला पूजन किए जाने का देश और समाज पर सकारात्मक प्रभाव होगा।

इस दौरान शास्त्री स्वामी आनंदस्वरूप दास, कोठारी स्वामी जयेंद्र स्वरूप दास, स्वामी धर्मानंद दास, गवैय्या स्वामी गंगासागर दास, स्वामी तीर्थानंद दास, योगेश भगत आदि संत महंत व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button