उत्तराखंड

सत्य की राह पर चलने वालों की सदा विजय होती है: राजमाता आशा भारती

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित निराला धाम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य की राह पर चलने वालों की सदा विजय होती है। राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि लंबे युद्ध के पश्चात अश्विन माह की दशमी को भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। राम की रावण पर विजय के प्रतीक के रूप में विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। उन्होेंने कहा कि सभी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो को आचरण में धारण करना चाहिए।

श्रीराम के आदर्शो पर चलकर ही आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है। राजमाता आशा भारती महाराज के शिष्य स्वामी नित्यानंद महाराज ने बताया कि मानव कल्याण के लिए आश्रम में नौ दिनों तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंगलवार को हवन यज्ञ के साथ अनुष्ठान का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button