माकपा ने मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक सीट पर सपा को दिया समर्थन
नवनीत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सपा जिलाध्यक्ष को सौंपा समर्थन पत्र

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) ने मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की है। इसी क्रम में जिला महामंत्री नवनीत सिंह के नेतृत्व में माकपा पदाधिकारी अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान नवनीत सिंह ने बताया कि पार्टी की राज्य कमेटी ने प्रदेश की 11 सीटों पर सपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इसी निर्णय के तहत स्थानीय इकाई ने भी सपा उम्मीदवारों के समर्थन की घोषणा की।

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने माकपा के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इस विश्वास और सहयोग का सम्मान करेगी तथा आगे भी आपसी सहयोग बनाए रखेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, कामरेड दाऊद, कार्यालय प्रवक्ता एवं प्रभारी फैसल सलमानी, हसीन कुरैशी, वेदपाल पटनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



